सद्भावना आवाज़
लखनऊ
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ का सहारा है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है।अखिलेश यादव सपा के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जनपद सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची पर निगरानी रखने और व्यापक जनसम्पर्क करने का आग्रह किया।
अखिलेश यादव से शुक्रवार शामली के विकास जैजनिया ने भेंट की जो पर्यावरण संरक्षण के मिशन को लेकर भारत से थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा में वे पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओं का भी प्रचार कर रहे हैं। जैजनिया ने सितम्बर 2022 में श्रीनगर से कन्या कुमारी तक 53 दिनों की यात्रा पूरी की थी। इसके पश्चात 7 अप्रैल 2023 से नेपाल, भूटान होते हुए थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करने की उनकी योजना है।अखिलेश यादव से शुक्रवार शामली के विकास जैजनिया ने भेंट की जो पर्यावरण संरक्षण के मिशन को लेकर भारत से थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा में वे पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओं का भी प्रचार कर रहे हैं। जैजनिया ने सितम्बर 2022 में श्रीनगर से कन्या कुमारी तक 53 दिनों की यात्रा पूरी की थी। इसके पश्चात 7 अप्रैल 2023 से नेपाल, भूटान होते हुए थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करने की उनकी योजना है।
जनता के हित में कोई काम नहीं


