सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जनपद बलरामपुर में दिनांक 27 मई 2023 को भाजपा के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” ने सभी नवनिर्वाचित सभासदों के साथ बड़े ही विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शपथ ली थी। विजय श्री की प्राप्ति के बाद से ही धीरू सिंह के निर्देश पर नगरपालिका परिषद बलरामपुर के भवन का कायाकल्प शुरू हो गया था।
नगर पालिका की कायाकल्प बदलने में अग्रसर

सर्वप्रथम देखा गया की नगरपालिका के पूरे भवन को भगवा रंग से रंगवा दिया गया। पूरे भवन को नया रंग देने के पीछे भाजपा का निर्देश ही समझा जा रहा है। शपथ लेने के बाद लगातार नगरपालिका परिषद के वास्तविक ढांचे को बदलने में पूरा नगरपालिका प्रशासन काफी जोर शोर से लगा हुआ है। भवन को नया रंग देने के साथ साथ उपयोग के लिए नए फर्नीचर भी मंगाए गए हैं। जिसमे सोफा, कुर्सी, मेंज इत्यादि शामिल हैं। इसके पीछे कारण यह निकल कर आ रहा है की पिछले कार्यकालों में इन सभी मूलभूत चीजों का कतई ध्यान नहीं रखा गया। सभी चीजे बेहद ही पुरानी और उपयोग योग्य नहीं थी इसलिए उन्हें बदला जा रहा है
पूजन के पश्चात संभाली कमान

इसके साथ ही आज दिनांक 30 मई को आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु’ के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात बलरामपुर नगर पालिका कार्यालय में बड़ा मंगल पर सुंदरकांड हवन व भंडारा का आयोजन किया गया। नगरपालिका भवन में प्रवेश के लिए एक विधिवत यज्ञ का आयोजन हुआ। तदुपरांत हिंदू पद्धति के अनुसार पूरे प्रांगण को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करने का कार्य हुआ, तथा प्रत्येक कमरे के बाहर पूजा पाठ के दौरान स्वास्तिक का चिन्ह भी अंकित किया गया। नगरपालिका परिसर में आज विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रों का जाप करते हुए विधिवत पूजन किया गया। कहा जा रहा है अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही धीरेंद्र प्रताप सिंह सर्वप्रथम पुराने शासन की अनदेखी को सुधारने का कार्य कर रहे है। आज़ के समय में देखा जाए तो नगरपालिका भवन का स्वरूप काफी बदला बदला नजर आ रहा है। नगर पालिका अध्य्क्ष द्वारा वैदिक ब्राह्मणों से विधिवत पूजा पाठ कराया गया फिर कार्यालय में प्रवेश किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरु”

-
बाढ़ की समस्या को मद्देनजर रखते हुए 60 से 90 दिनों के भीतर नालों की कराई जाएगी सफाई
-
2011 के मुकाबले नगर की स्तिथि आज 5 गुना ज्यादा, रिक्त पदों पर भर्ती की आवश्यकता
-
हर वार्ड में सभासद के आधीन बनाई जाएगी टीम, होंगे वार्ड के 11 सभ्रांत व्यक्ति
-
योगी आदित्यनाथ की नीतियों का ही आर्दश नगर पालिका में होगा क्रियान्वयन
-
नगर का होगा जीआईएस सर्वे, निकाला जाएगा टेंडर
सुअवसर पर उपस्थित रहे लोग

उक्त अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों की उपस्थिति रही जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, डीपी सिंह बैस, संजय शर्मा, संजय शुक्ल, अजय सिंह पिंकू, डॉ.तुलशीष दूवे, संदीप उपाध्याय, डा देवेश श्रीवास्तव, मंजू तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, ललिता तिवारी, बिंन्दू विश्वकर्मा, मनोज आर्य, सुनीता मिश्रा, कुन्नू कश्यप आदि उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम की झलक…










