सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच के हुजूरपुर खुटेहना मार्ग पर बारात जा रहा बाइक सवार नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठा दूसरा बाराती घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलोरा बासू गांव निवासी प्रदीप कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार और संतोष (22) पुत्र राम अवतार की रिश्तेदारी में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम था।
बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जिस पर बाइक से दोनों पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरकापुर में बारात जा रहे थे। हुजूरपुर खुटेहना मार्ग पर बाइक सवार रात में पहुंचे। तीव्र मोड़ का उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बाइक अनियंत्रित होकर जमुवार नाले में गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार उपाध्याय ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल संतोष को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि देर रात में हादसा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।