अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित दरबन झील और टांडा तहसील के पुन्थर में स्थित झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में डीएम अविनाश सिंह ने पहल शुरू की है और इसके विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही इसे पर्यटक के मानचित्र पर अंकित किया जाएगा। इसके विकसित होने से जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जगहों से आने वाले पर्यटकों को घूमने को अच्छी जगह मिलेगी।
अकबरपुर तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित दरवन झील प्रदेश के प्रमुझ झीलों में अपना स्थान रखता है। ये चार ग्राम सभा के करीब 500 बीघा जमीन में फैला है। इस झील में हमेशा पानी रहता है। अब जिला प्रशासन इस झील को पर्यटक स्थल एवं पक्षी अभ्यारण्य के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इसे पर्यटक मानचित्र पर अंकित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज रहे है, जिससे जिले के साथ ही जिले के बाहर के आने वाले पर्यटक यहां आए और यहां का लुफ्त उठा सके। दरवन झील में विभिन तरह के पक्षी प्रवास करते है। सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में कई तरह के प्रवासी पक्षी आते हैं।
टांडा तहसील के पुन्थर ग्राम सभा में स्थित करीब 100 बीघा क्षेत्र फल में स्थित झील को जिला प्रशासन पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा। जिला प्रशासन इस झील के चारो तरफ मनरेगा से बंधा बंधवायेगा। साथ ही इसमें स्टीमर एवं नाव चलेगी। इसके साथ यंहा आने वाले पर्यटकों को खाने पीने लिए रेस्टोरेंट एवं कैफे भी खोले जाएंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन जंहा सरकार की योजनाओं को लागू कर जिला का विकास कर रहा है। वही जिले को पर्यटन के मानचित्र पर कैसे लाये। इसके लिए जिला प्रशासन प्रयत्नशील है। डीएम ने ताया कि दरबन झील एवं पुन्थर में स्थित झील का विकास किया जाएगा।