सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
लगभग 42 दिनों के लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज दिनांक 3 जुलाई 2023 को प्रातः 7 बजे से प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूल खुल गए।प्रदेश के अलग अलग हिस्सो मे छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचने शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चो का काफी जोरदार स्वागत किया गया।कहीं पुष्पवर्षा,तो कहीं,चॉकलेट और मिठाई देकर बच्चो को स्कूल आने पर उत्साहवर्धन किया गया।
टीचर ने तिलक लगाकर बरसाए फूल

जनपद बलरामपुर के भी सभी स्कूल सुबह अपने निर्धारित समय पर खुल गए। गर्मी की छुट्टी के बाद छात्र हंसते-खेलते पहले दिन सुबह 7 बजे स्कूल पहुंचे।जनपद के अलग अलग क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चो का स्वागत किया गया।कही पर बच्चो को तिलक लगाया गया तो कहीं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। पिछले दिनों नगर में लगातार 3 दिनों तक हुई बरसात के कारण पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या में काफी कमी रही।जिसपर शिक्षको ने यह बताया वहीं है कि एक दो दिन नियमित स्कूल खुलने के बाद में बच्चों की संख्या धीरे धीरे बढ़ जाएगी। काफी लंबी गर्मी की छुट्टी बिताकर स्कूल को जाने वाले बच्चो में भी काफी उत्साह देखने को मिला।सभी बच्चे समय पर उचित परिधान में स्कूल में दाखिल होते देखे गए।
जिले के स्कूलों में पहले दिन स्कूल खुलने के बाद बच्चों ने एक साथ सुबह प्रार्थना की। स्कूल की शिक्षिकाओं और बच्चों ने दोपहर के समय में एक साथ मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया। स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ पहले दिन का आनंद लिया।
उपस्थिति रही न्यूनतम

परिषदीय स्कूलों में 20 मई के बाद ग्रीष्म कालीन छुट्टी हुई थी। इसके बाद 15 जून को स्कूल खुलने थे। मगर, भीषण गर्मी के चलते छुट्टी 26 जून तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद अवकाश को बढ़ाकर 2 जुलाई तक कर दिया गया। हालांकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए गए थे। 19 मई के बाद आज फिर स्कूल में छात्रों की पढ़ाई शुरू हो गई है।आज के दिन स्कूल का प्रथम दिन था।जनपद बलरामपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक अभिभावकों के प्रयास से बच्चे अपने स्कूल पहुंचे,ज्यादातर स्कूलों में प्रथम दिन पर बच्चों की उपस्थिति न्यूनतम ही रही।
पठन -पाठन का कार्य प्रारंभ



