अयोध्या।
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने चंडीगढ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ’क्वान की डो’ महिला प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को तृतीय स्थान दिलाया।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन विश्वविद्यालय की खिलाड़ी छात्रा हाशमी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी पाठक ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसकी बदौलत अवध विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने 71 किलोग्राम भार वर्ग व पूजा यादव के शानदार खेल प्रदर्शन ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं सोनिया ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक दिलाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ी छात्रा हाशमी ने रजत पदक व लक्ष्मी पाठक ने कांस्य पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ’क्वान की डो’ महिला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान दिलाया। इस प्रतियोगिता के टीम कोच सुरेश सिंह रहे।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी मेहनत व लगन का प्रतिफल रहा है कि विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में स्वर्ण, कांस्य, रजत पदक प्राप्त करते हुए पूरी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को तृतीय स्थान दिलाया। इनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय गौरान्वित है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं प्रदान की जायेगी।
इसके साथ इन खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय में सम्मानित किया जायेगा। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, मुख्य कुलानुशासक प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. एस. एन. शुक्ला, प्रो. एस.एस. मिश्रा, प्रो.नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वी.पी. सिंह, महामंत्री प्रो. जितेंद सिंह, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रवीण सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने बधाई दी।