अयोध्या।
जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में इंफ्लूएंजा के नए वायरस के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। कोरोना महामारी के दौरान बनाए गए वार्ड का इस्तेमाल इन मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा। निजी अस्पतालों को भी आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिया गया हैं। इंफ्लूएंजा के मरीजों के इलाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आदेश दिया गया हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी इंफ्लूएंजा के नए स्ट्रेन से एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। निजी अस्पतालों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए।
लोगों को भी भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाने से पहले मास्क पहनने की सलाह दी है। इंफ्लूएंजा के मरीजों के इलाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर भी ध्यान देने की बात कही गई है।
सीएमओ अजय राजा ने बताया कि इंफ्लूएंजा के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करें। संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। अभी तक किसी भी अस्पताल ने हमें संदिग्ध मरीजों के नमूने के लिए अनुरोध नहीं किया है।
नमूने एनसीडीसी भेजे जाएंगे इंफ्लूएंजा के लक्षण वाले मरीजों के नमूने लखनऊ या दिल्ली जांच के लिए भेजे जाएंगे। अभी तक एक भी मरीज का नमूना नहीं लिया गया है
