सद्भावनाआवाज़
शिशिर मिश्रा (संवाददाता)
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जन शिकायत निवारण प्रणाली (आई.जी.आर.एस.) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने जन शिकायतों के निस्तारण समय से करे। अपने आईजीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन करे। किसी भी प्रकार की समस्या लम्बित न रहने पाये। अधिकारीगण स्वयं शिकायत का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्ष/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से होना चाहिए। कोई प्रकरण लम्बित न रहने पाये।


