सद्भावना आवाज़
बलरामपुर ।
उड़ीसा के बालासोर में बीते दिन एक बहुत ही भयावह रेल दुर्घटना हुई जिसमें अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 280 यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है तथा हजारों की संख्या में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह रेल दुर्घटना इतनी भयावह थी की देखने वालो को भी काफी थी पहुंची है ,तथा सभी लोग यात्रियों के कुशलता के लिए प्रार्थन कर रहे हैं।बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर पूरे देश में शोक व्याप्त है ।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बैरमपुर इकाई द्वारा भाजपा कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व उपस्थिति पार्टी पदाधिकारियों ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिन के लिए महासंपर्क अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित रखा ।