बलरामपुर।
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर कुम्हारों/कारीगरों द्वारा उनके उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रथम पुरस्कार रु0 15000, द्वितीय पुरस्कार रु0 12,000 व तृतीय पुरस्कार रु0 10,000 से पुरस्कृत किया जायेगा।
शिल्पियों का चयन उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को फाइन आर्ट के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम जिला ग्रामोद्योग कार्यालय प्रागंण, गोण्डा में दिनांक 10 मार्च, 2023 को किया जायेगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बलरामपुर राजीव कुमार द्वारा दी गयी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक कुम्हार/शिल्पी/कारीगर अपने द्वारा उत्पादित कलाकृतियों को प्रदर्शित करना चाहते है तो अपने उत्पाद के साथ, फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित प्रातः 10ः00 बजे तक जिला ग्रामोद्योग, 122 राजा मोहल्ला, गोण्डा में सम्पर्क कर सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रानी धर्मशाला, बलरामपुर में सम्पर्क कर सकते है।
सूचना विभाग, बलरामपुर द्वारा जारी।