बहराइच।
मोहल्ला नाजिर पुरा निवासी बच्चे पीपल तिराहा स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर गए। यहां पर बच्चों ने फ्रूटी पीने के लिए लिया। आरोप है कि दुकानदार ने आठ माह पूर्व ही एक्सपायर हुई फ्रूटी पकड़ा दी। सभी घर लेकर गए। एक्सपायर फ्रूटी का सेवन मोहल्ला निवासी अर्सलान (6) पुत्र महताब, साबिर खान (5) जावेद अख्तर, हसनैन खान (7) और मोहम्मद अजलान समेत पांच बच्चों ने पिया। कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। सभी उल्टी करने लगे। एक मोहल्ले में फ़ूड प्वॉइजनिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकान से फ्रूटी पीने के बाद बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि फ्रूटी एक्सपायरी डेट में दुकानदार बेच रहा था। खाद्य विभाग द्वारा जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
इस पर परिवार के लोग बच्चों को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग होने की बात कही। इस पर परिवार के लोगों ने फ्रूटी देखा तो आठ माह पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। इसकी शिकायत सभी ने दुकानदार और फूड विभाग के अधिकारियों से की। इस मामले में फूड विभाग के अभिहित अधिकारी वीके शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

