सद्भावना आवाज़
बहराइच
गुरुवार देर रात को सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। आज घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि हाईवे पर सवारियों से भरी टेंपो नॉर्मल स्पीड में जा रही है, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयानक था कि टेंपो पूरी तरह से घूम गई। कोई करीब 10 फीट उछल कर सड़क पर गिरा तो कोई घिसटते हुए 20 फीट दूर गया।सभी टेंपो सवार एक तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। हादसे में 13 लोग घायल हुए थे। इनमें से 10 की हालत नाजुक है। शुक्रवार रात 5 शवों को पोस्टमॉर्टम हुआ। शनिवार यानी आज सभी का अंतिम संस्कार हुआ।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जहां हादसा हुआ। उसके बगल में मेरा मकान है। मैं खाना खाकर सो रहा था। टक्कर की आवाज सुनकर उठा और दौड़कर मौके पर गया। देखा तो सभी चीख-चिल्ला रहे थे। फिर मैंने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। फिर पुलिस आई।
5 साल का बच्चा रोता रहा