सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को पुलिस रिजर्व लाइन में परेड का निरीक्षण किया। साथ ही शारीरिक ड्यूटी के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए जवानों को टिप्स दिए। उन्होंने आवासीय परिसर, क्वॉर्टर गार्ड, भोजानलय का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए टोली वार दौड़ कराई। उन्होंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के शस्त्राभ्यास कराया गया तथा पीटी टोली को विभिन्न प्रकार के एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। एसपी ने परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए। यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए।
आवश्यक दिशा निर्देश


