ऑस्कर को फिल्म जगत के लिए विश्व का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। आजतक भारत की कई फिल्में कई बार आस्कर में जगह बना चुकी हैं ।पर इस बार ऑस्कर अवॉर्ड भारतीय फिल्मों के हिसाब से काफी अहम है। ऑस्कर 2023 भारत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जहां आरआरआर पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं। तो वहीं बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है।
भारत की ओर से इस साल तीन फिल्मों को शामिल किया गया था। जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भी शामिल थी। फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था जिसमें द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर दिया गया है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर्स जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है।बता दें कि द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस एक सोशल डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। ये गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।इस को 8 दिसम्बर 2022 को रिलीज किया गया था। 39 मिनट की इस इंडियन अमेरिकन शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म में एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट से बॉन्डिंग की कहानी को शानदार तरीके से दिखाया गया है।बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो तो इसमें बोम्मन और बेल्ली नाम के एक कपल की कहानी को दिखाया गया है। रघु नाम के एक एलिफेंट बेबी की ख्याल रखते हैं और उसके साथ रहते हैं। फिल्म एनिमल अवेयरनेस को बढ़ावा देती है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने भी इस डॉक्यु ड्रामा देखा और इसकी जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस बार एलीफेंट व्हिस्कर्स के अलावा भारतीय सिनेमा डायरेक्टर एसएस राजामौली द्वारा बनाई गई फिल्म आरआर को भी ऑस्कर से सम्मानित किया गया। आरआरआर ने तो भारत के अलावा विदेशी दर्शको को भी खूब लुभाया और देश के बाहर भी फिल्म को खूब वाहवाही मिली थी। जिसके चलते इसको इस बार के ऑस्कर्स में शामिल किया गया था। यह समान फिल्म के कलाकारों के अलावा पूरे देश के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।