बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में होमगार्ड के ब्लॉक अधिकारी का कमरे के पंखे से लटका शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अयोध्या के रहने वाले राज कुमार वर्मा पिछले दिनों लखनऊ से ट्रांसफर होकर बलरामपुर आए थे।
वह देहात थाना क्षेत्र के धूसाह गांव में एक कमरे में रहने लगे थे। बीती रात पड़ोसियों द्वारा कमरे में शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवा कर देखा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद
उन्होंने बताया कि मृतक राज कुमार वर्मा 52 अयोध्या के रहने वाले थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शव के पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है, जिसमे सुसाइट के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। सिर्फ उनको मिलने वाले पैसों को पत्नी को देने की बात कही गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।