सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में विवाह करके घर बसाने आया था, लेकिन क्रोध ने उसे न सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामूली विवाद में युवक ने अपने सगे चाचा की चारपाई की पाटी मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है की पचपेड़वा थाने के बलदेवनगर बसंतपुर गांव में सूरज चौहान एक सप्ताह पूर्व मुंबई से अपने गांव बलदेवनगर आया था। 12 जून को उसका विवाह होने वाला था। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थी। घर बंटवारे को लेकर उसके चाचा सुदामा चौहान से 32 से विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की सूरज चौहान ने क्रोध में आकर अपने चाचा सुदामा चौहान पर चारपाई के पाटी से हमला कर दिया। हमले में चाचा सुदामा बुरी तरह घायल हो गया। मामले की पूरी जानकारी 112 पुलिस की दी गई। पुलिस की टीम द्वारा उसे तत्काल सामुदायिक अस्पताल पचपेड़वा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी बोले- आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया की मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।