गोंडा ।
गोंडा में चार बच्चों का पिता 5 बच्चों की मां के साथ फरार हो गया। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देकर नवाबगंज पुलिस से अपने पति को वापस बुलाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि पति का अन्य महिला से चार पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दरअसल नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी महिला पूना पत्नी पन्ने ने दी गई तहरीर में कहा कि उसका पति पन्ने पुत्र धोबी अनीता पत्नी दिलीप निवासी सदरपुर जिला अकबरपुर टांडा को भगा ले गया है। पीड़ित महिला ने कहा कि उसके 4 बच्चे हैं और उसका पति जिस महिला को लेकर भागा है उसके भी 5 बच्चे हैं। साथ ही बताया कि पति का चार पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि पीड़ित महिला पूना ने तहरीर पुलिस को दिया है।जिसमें अपने पति पर एक दूसरी महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित महिला पूना पति के भाग जाने से परेशान है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पति को वापस पाने की आस में उसने पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी है। वहीं महिला के साथ आए परिजनों ने बताया कि महिला ने दाना-पानी त्याग रखा है। बच्चों का भी अब कोई सहारा नहीं दिखाई देता है।