जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, द्वारा बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित संभव अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l संभव अभियान में माह जून से माह दिसम्बर तक माहवार गतिविधियों की परिचर्चा किया गया l जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कार्यक्रम, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा मुख्य सेविकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया l इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में कुपोषित बच्चों के पहचान उपचार व प्रबंधन, जनभागीदारी, पोषण जागरूकता तथा अंतर विभागीय समन्वय से कराया जाना है l इसकी माह दिसंबर तक पूर्ण कराया जाना है l
खुशहाल बचपन कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, शिक्षा विभाग, खाद्य रसद विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गतिविधि किया जायेगा l ग्राम में पोषण पंचायत/ चौपाल, सुपोषण दिवस आयोजित करते हुए सभी जागरुक करने के निर्देश दिया गया l बाल विकास विभाग एवम पिरामल फाउंडेशन के साथ आज से खुशहाल बचपन कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसके अंतर्गत बच्चे जन्म से 6 माह तक बच्चे एवम माता का स्वास्थ्य परीक्षण एवम पोषण पर कार्य किया गया l