बलरामपुर।
आज जनपद बलरामपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा कंपोजिट विद्यालय रमईडीह, विशुनपुर खैरहनिया, शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर, वा कंपोजिट विद्यालय चरनगहिया का औचक निरीक्षण किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के शैक्षिक स्तर को आंकने हेतु उनसे गणित, विज्ञान व अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए।
बच्चों ने पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर अपनी क्षमता अनुसार दिया। बच्चों के जवाब से संतुष्ट होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया और बच्चों को आगे का ज्ञान प्राप्त करने के लिए नियमित विद्यालय आकर पूरे मन से पढ़ने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया।