बलरामपुर। जनपद में रविवार को सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। मेलों में कुल 1702 मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वास्थ्य मेलों में 833 पुरुष, 716 महिलाएं और 153 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोग, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई।मेलों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श दिया गया और बच्चों का नियमित टीकाकरण भी कराया गया।
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
स्वास्थ्य मेलों के दौरान आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
निःशुल्क दवाओं का वितरण
दवा वितरण काउंटर के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना



