गोंडा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम में आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एसओ अभिषेक सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने प्रदर्शनी की उपयोगिता के बारे में बताया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर किया गया।बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रिया सैनी ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत नैना तिवारी और निधि तिवारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने किया।
ट्री हाउस विशाल और सूरज ने बनाया। हेयर क्लिप और डाल फातिमा, डूडल आर्ट ममता, मसालों वाली मशीनरी आशीष, प्रोजेक्टर और जेसीबी विशाल सोनी, आटोमैटिक चार्जर वाला पंखा सचिन, चलचित्र सूरज और विशाल, सौरमंडल नैना आफताब और रहमत अली ने बनाया।बच्चों का निर्देशन शोभा जैक्शन, तृप्ति वंसल, सुमन, प्रेम नाथ सोनी, महेश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्र ने किया। इस दौरान एआरपी मनोज यादव, केके सोनकर,ऋतुराज यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री राकेश यादव, देव प्रभाकर मिश्र, अंशुल गुप्ता,अमित कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामराज नवाब अली, यूटा के अध्यक्ष जीतेंद्र मौर्य, राम विलास मौर्य सहित, बीआरसी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।