सीतापुर।
एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुए दो बाइक सवार, इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।यह दर्दनाक हादसा बाइक बारिश के चलते स्लिप होकर एक बिजली के खम्भे से टकराने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।घटना पिसावां थाना इलाके की है।
यहां तीव्र मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से टकरा गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रम्भूली निवासी 35 वर्षीय मनोज अपनी बाइक से गांव के ही निवासी नन्हे के साथ निजी काम से मैगलगंज गए हुए थे।इसी दौरान वापस आते समय रास्ते में बाइक बारिश होने के चलते सड़क पर अनियंत्रित हो गई और सामने खम्भे से जाकर टकरा गयी। इस दर्दनाक हादसे में स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घायल दोनों व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती बाइक सवार मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनो को मामले की जानकारी दे दी हैं। मनोज की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

