लखनऊ
नगर निगम रोजगार के लिए अपना मार्केट बनाकर चारबाग गुरु नानक मार्केट में दुकानें उपलब्ध कराई थी। इसका किराया भी बहुत कम लिया जाता है। अब वहां बिना अनुमति होटल से लेकर गोदाम तक बना दिया गया है। यहां तक की बहुमंजिला भवन बनने के साथ अंडर ग्राउंड खुदाई भी की गई है। अब इसका बंदर बाट किया गया। इसकी शिकायत सीएम स्तर तक भी पहुंची थी।गुरू नानक मार्केट चारबाग में प्रथम तल पर आवंटित आवासीय भवनों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय ने भवनों का आवंटन निरस्त कर नगर निगम का कब्जा लिए जाने की संस्तुति दी थी।
बताया जा रहा है कि मोती नगर निवासी अश्वनी चावला की ओर से अवैध कब्जे व निर्माण की लगातार शिकायत की जा रही है। चावला ने नागरिक सुविधा दिवस में भी शिकायत की है। चारबाग की गुरू नानक मार्केट में निगम की सरकारी संपत्तियों के भवनों पर बिना फायर एनओसी, बिना नक्शा तथा बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से होटल, सराय घर व लॉज संचालित हो रहे हैं।
कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की नाराजगी के बाद नगर आयुक्त ने सभी अवैध संपत्तियों का आवंटन निरस्त कर दिया है। कमिश्नर ने पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन न होने पर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। नगर निगम से आवंटित दुकानों व भवनों में अवैध रूप से बहुमंजिला होटल, रेस्तरां, लॉज व गोदाम चल रहे हैं।
पिछले दिनों चारबाग में अवैध रूप से बने होटल माया में सेक्स रेट पकड़े जाने पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। कई साल पहले रेंट व लीज पर दी गयी संपत्तियों के दुरुपयोग होने पर जांच कराई गयी थी। संपत्तियों का गलत इस्तेमाल होने पर आवंटन निरस्त करने के आदेश दिए गए। हालांकि अपने रसूख का इस्तेमाल कर यहां के कारोबारियों ने नगर आयुक्त के स्तर पर फाइल लटका दी थी।
चावला और दुआ परिवार की यहां पुरानी दुश्मनी है। उनकी निजी लड़ाई भी कोर्ट में चल रही है। ऐसे में इस शिकायत को उससे जोड़ कर भी देखा जा रहा है। इसमें रॉयल कैफे के मालिक मुरलीधर अहूजा की भी कई प्रॉपर्टी सामने आ रही है।
अपर नगर आयुक्त अभय पांडे का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई गई है। अभी 44 मामले सामने आए हैं। सभी का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। संपत्तियों को खाली कराए जाने के लिए नगर आयुक्त को प्रस्ताव दिया गया था
गोदावरी डब्बू होटल मयंक, रमेश चंद्र अरोरा डब्बू होटल मयंक, किशन चंद्रा जटा शंकर उपाध्याय आवास व गोदाम, चंद्रा देवी राजेंद्र सिंह दुआ पंजाब पैलेस होटल, संदीप प्रमोद सोनकर राखी होटल, मोहन लाल गुरनानी मोहन मनवानी हरि मोहन होटल, वीडी कालरा भरत लाल गुप्ता हरि मोहन होटल, बाबू राम सतीश कुमार गोदाम, यशपाल व धर्मपाल चनप्रीत सिंह हर्शदीप होटल, तेल प्रकाश आनंद जसबीर सिंह दुआ रॉयल दीप होटल, नीलू कृपलानी जसबीर सिंह दुआ रॉयल दीप होटल, एनके केवलरमनि सोनू दुआ प्रीत कान्टिनेंटल होटल, लेखराज मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम, वासुदेव लीलानी व धनराज मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम, दयाल दास मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम, दिनेश नागरानी मुरलीधर आहूजा मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम, बीना बरमानी राजेंद्र सिंह दुआ होटल पंजाब इन, महेंद्र कौर राजेंद्र सिंह दुआ होटल पंजाब इन, सरदार हरजीत सिंह सरदार हरजीत सिंह होटल पंजाब इन, सरदार मनजीत सिंह सरदार मनजीत सिंह होटल पंजाब इन, निर्मल कौर – होटल पंजाब इन, सरदार राजमोहन सिंह ,सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत, गुरुद्वारा मल सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत, सावित्री अमबुवानी सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत, मोरुद मल सुरजीत सिंह दुआ होटल स्वागत, केटी बलानी सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद, मुरलीधर आहूजा सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद, दयाल दास सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद, ममता देवी सुरजीत सिंह दुआ होटल आर्शीवाद, राज कुमार स्वयं किताब का गोदाम, होटल परम, धीरत छाबडा व राज कुमार स्वयं किताब का गोदाम, होटल परम, अशोक कुमार छाबडा धीरज छाबडा किताब का गोदाम, ईश्वर सिंह सुरजीत सिंह दुआ अवध गेस्ट हाउस, इंद्रा रानी रमेश अरोरा व आशीश अरोरा होटल मिलन, हुकुम चंद्र रमेश अरोरा व अशीष अरोरा होटल मिलन, इंद्रजीत कौर व गुरु दयाल स्वयं गेस्ट हाउस, गोविंद राम व तुलसी दास सुरजीत सिंह दुआ रतनदीप होटल, वीरेंद्र कौर सुरजीत सिंह दुआ रतनदीप होटल, मोहन सिंह स्वयं कपड़ों का गोदाम, सरन कौर गुरूचरन सिंह कपड़ों का गोदाम, अवतार सिंह गुरमीत सिंह मॉडल शॉप, अजीत कौर मनजीत सिंह मनप्रीत होटल, कुलवंत कौर हर्षदीप सिंह कपडे की दुकान, वीरुमल व अमृत कौर सुरेंद्र पाल सिंह शिफ्टी होटल, तेजुमल सुरजीत सरनजीत होटल