
अयोध्या ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन खाद्य विभाग शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगा रहा है। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही लोगों को भोजन से मिलने वाले विटामिन और प्रोटीन के बारे में भी आम जन-मानस को प्रेरित किया जा रहा है।
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में जो भी सरकार की योजना खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की है। उनकी होल्डिंग्स तैयार करवा कर शहर के प्रमुख चौराहे पर लगाई जाए।
उसी के अंतर्गत नगर निगम के प्रमुख चौराहे पर 20 होर्डिंग लगाने का आदेश हुआ था। उसी के निर्देशन में संयुक्त खाद्य आयुक्त के नेतृत्व में अयोध्या शहर के प्रमुख चौराहों पर सरकार की योजनाओं का सुरक्षा औषधि प्रशासन की 20 होर्डिंग लगाई गई है।सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि इसका मेन उद्देश्य है, ईट राइट मेला है, या ईट राइट कैंपस व ईट राइट भोग है। इन्हीं सब चीजों से संबंधित होर्डिंग में पोस्टर छपवा आ गए हैं। ताकि लोग देखकर जागरूक हो और फूड सेफ्टी के नियमों का पालन करें और स्वास्थ्य व सुरक्षित रहें।
वहीं संयुक्त खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने सभी से अपील किया है कि गर्मी का मौसम आ गया है। सभी लोग ताजे चीजों का इस्तेमाल करें। खाने वाली बासी चीजों का इस्तेमाल ना करें। फल या सब्जी जो भी ले उसको पहले पानी में अच्छी तरह धोएं उसके बाद ही इस्तेमाल करें।

