बलरामपुर
बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। यहां पर योगी जी ने पूरे विधि विधान से चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना भी की। फिर मुख्यमंत्री जी ने कुछ समय बच्चो के साथ बिताया और उपहार स्वरूप उन्हें चॉकलेट भी दी,साथ ही वहां स्थित गौशाला का निरीक्षण कर उन्होंने गायों को गुड़ भी खिलाया।मुख्यमंत्री जी वैसे तो अक्सर यहां आते रहते हैं परंतु इस बार बलरामपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित महिला सशक्तिकरण रैली को भी योगी जी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम जहां मिसाल बना, वहीं अनेक राज्यों में भी इसे भरपूर समर्थन और मान्यता भी मिली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हुई है। भारतीय परंपरा में यह शक्ति पूजा का अनुष्ठान है। नौंवी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ।
देवीपाटन शक्तिपीठ का अपना महत्व है। नवरात्रि में यहां दूरदराज से आकर भक्त मां के दर्शन करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण है।
ज्ञात हो उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 में मिशन शक्ति के तहत एक अभियान प्रारंभ किया था। बलरामपुर से उस कार्यक्रम को हमने आगे बढ़ाया,और आज मिशन शक्ति का कार्यक्रम प्रदेश में मिसाल बन रहा है।रैली प्रतिदिन 80 से 120 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी।
इस रैली की शुरूवात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आदि शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर से किया। रैली में महिला पुलिसकर्मी जो दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार थी। वाहनों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। ये रैली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक कर रही थी। इस रैली को दो हिस्सो में बांटा गया है।इन जिलों से गुजरेगी यात्रा ।बलरामपुर के देवी पाटन मंदिर से शुरू होकर यह रैली अयोध्या, लखनऊ, कानपुर नगर, हमीरपुर, उरई, जालौन, झांसी होते हुए 29 मार्च को ललितपुर में जाकर खत्म होगी। जबकि दूसरे हिस्से की शुरुआत विंध्याचल मंदिर मिर्जापुर से शुरू होकर प्रयागराज , फतेहपुर , कानपुर नगर , इटावा , आगरा , अलीगढ़ होते हुए गोतमबुद्ध नगर जाकर 29 मार्च को समाप्त होगी।
इस कार्यक्रम को अनेक राज्यों में मान्यता मिली। आज जब नवरात्रि प्रारंभ हुई है, तब यूपी पुलिस ने दो कार्यक्रम प्रारंभ किये हैं। पहली यात्रा मां पाटेश्वरी के इस पावन धाम बलरामपुर से प्रारंभ होकर बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंचेगी। दूसरी यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से शुरू होकर गौतमबुद्ध नगर तक पहुंचेगी। रामनवमी पर पहली यात्रा ललितपुर और दूसरी यात्रा गौतमबुद्ध नगर में पहुंचेगी। इसके पीछे उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। इस थीम पर यह यात्रा प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को प्रारंभ कर खुशी की अनुभूति हो रही है। यह यात्रा जिन भी जिलों में जाएगी, वहां नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए बढ़ेगी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कामना की कि मां भगवती आपको इतना समृद्ध करें कि आप अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर सकें। सीएम ने महिला सशक्तिकरण यात्रा के प्रति भी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चों को दुलार भी किया। इस दौरान स्थानीय महिला प्रधानों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक कैलाश शुक्ल, पलटूराम, मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एम०पी० अग्रवाल,डीआईजी गोंडा अमरेंद्र प्रताप सिंह,डीएम डॉ महेंद्र कुमार,एसपी केशव कुमार,सीडीओ संजीव कुमार मौर्य समेत कई महिला प्रधान अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन-पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।