बलरामपुर।
आज दिनांक 2 मार्च 2023 को त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव नतीजे आए जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। त्रिपुरा एवं नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगियों की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने पर देशभर के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और खूब आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। जनपद बलरामपुर में भी त्रिपुरा एवं नागालैंड की जीत का जश्न बड़े जोर शोर से मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जीत के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की सरकार और उनकी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण योगदान है ,और राष्ट्र के सम्मान को निरंतर बढ़ाने के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का भी इस जीत में अहम योगदान है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर श्री प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह( बैंस), जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मंजू तिवारी, अक्षय शुक्ला, महेश शुक्ला(बच्चा), पंकज श्रीवास्तव, राघवेंद्र कांत सिंह, अजीत ओझा, ऋषभ सिंह, यश तिवारी, सरोज तिवारी, एवं और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा और नागालैंड में सरकार बनने पर बहुत जोर शोर से जश्न मनाया।