सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा पार्कों एवं सड़कों का नाम बदले जाने पर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने नगर के डॉ. अंबेडकर पार्क का नाम बदले जाने पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने इस मामले पर सफाई दी है।बलरामपुर नगर में स्थित डॉक्टर अंबेडकर तिकोना पार्क का नाम बदल कर उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल बनाने के कथित निर्णय के विरुद्ध समाजवादी पार्टी, अंबेडकर सेवा संस्थान, भीम आर्मी, किसान यूनियन आदि राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शुक्रवार को बलरामपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी बलरामपुर को दिया गया।
धरना प्रदर्शन



