सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिला बलरामपुर के विधानसभा गैसड़ी से पूर्व विधायक रह चुके शैलेश कुमार सिंह शैलू ने राप्ती नहर खंड में कराए गए कार्यों के ऊपर सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक ने राप्ती नहर खंड एक,दो,तीन तथा चार द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है तथा प्रमुख अभियंता जल शक्ति सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर इन कार्यों के जांच की मांग की है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि कार्य धीमी गति से किया गया तथा अधूरा छोड़ दिया गया बिना कार्य पूर्ण हुए हैं प्राप्त बजट को ठेकेदारों तथा अधिकारियों द्वारा मिल बांट कर खा लिया गया। पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने पत्र लिखकर शासन स्तर से एक टीम का गठन करके जांच कराए जाने की मांग रखी है।
बजट को भी बंदरबांट की भेंट चढ़ा
शैलेश सिंह ने पत्र में लिखा 2017 में निविदा के बावजूद अधिकतर कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है तथा किए गए कार्य में मानक व गुणवत्ता का जरा सा भी ध्यान नहीं रखा गया है। पूर्व विधायक ने लिखा कि वर्ष दो हजार अट्ठारह का निर्माण कराया गया था वह वर्तमान समय में काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा उपयोग लायक नहीं रह गए है। उन्होंने यह भी लिखा की 2018-19 तथा 2019-20 मैं सरकार द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए आवंटित बजट को भी बंदरबांट की भेंट चढ़ा दिया गया है,कई बार इसकी शिकायत भी की गई परंतु अधिशाषी अभियंता द्वारा जिम्मेदार ठेकेदार पर कोई भी उचित कार्यवाही नही की गई। पूर्व विधायक के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के पूर्व अधिशासी अभियंता पर भी जांच का शिकंजा कस सकता है।
ठेकेदार द्वारा की जा रही खूब मनमानी
पूर्व विधायक ने अपनी शिकायत पत्र में यह भी लिखा क्योंकि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में सड़कों के निर्माण व मरम्मत में भी पिटाई की गई है जिसके लिए उन्होंने शासन से जांच की मांग की है। शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बताया की वर्तमान समय में उनके क्षेत्र में जितने भी सड़कों का निर्माण या मरम्मत का कार्य चल रहा है फुल में ठेकेदार द्वारा खूब मनमानी की जा रही है, जिसकी शिकायत लोक निर्माण मंत्री से भी किए जाने की बात उन्होंने की। जिसके तहत लोक निर्माण मंत्री में आश्वासन दिया है कि 12 से 16 जून के मध्य सभी कार्यों की जांच स्तरीय कमेटी द्वारा कराई जाएगी तथा कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।