एक संविदा ड्राइवर ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। ड्राइवर का कहना है कि आरएम से लेकर a.r.m. तक सभी बड़े अधिकारी अपने से छोटे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं और उनके खिलाफ विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा। हालांकि आरएम और एआरएम से विभाग की तरफ से पूछताछ भी की गई। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सीजीएम ने दोनों ही उच्च अधिकारियों से बात कर उनका बयान दर्ज किया। गुरुवार को अलीगढ़ के नरोरा डिपो पर तैनात संविदा ड्राइवर राजू सैनी 6 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ गए गए उनको काफी मनाया गया तभी वह उतरे यहां तक कि परिवहन विभाग के एमडी संजय कुमार को यह आश्वासन तक देना पड़ा कि उसकी सभी बात सुनी जाएगी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि एआरएम और आरएम उसका शोषण करते हैं। उसके बाद अलीगढ़ क्षेत्र के आरएम सत्येंद्र वर्मा और नरोरा डिपो के एआरएम राकेश को विभागीय जांच के लिए तुरंत हाजिर होने के लिए कहा गया। जबकि परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया है कि ड्राइवर के खिलाफ भी पहले शिकायत मिल चुकी है उसके व्यवहार को लेकर शिकायतें लगातार आ रही हैं। उसने अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में ठीक से कुछ बताया नहीं है। वही ड्राइवर का कहना है कि अधिकारी हर जगह अपनी मनमानी करते हैं और उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जाती, विभाग में सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिनका शोषण होता है, शिकायत तो कई लोगों ने की परंतु आज तक उन शिकायतों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

