सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
प्रचीन समय माता मंदिर आबर पैगापुर में सात दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ बड़ी ही धूम धाम से कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ ।सर्वप्रथम हजारों की संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा में भागीदारी की। कलश यात्रा का कार्यक्रम इतना भव्य था की आस पास के इलाकों से भी अधिकतर लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आबर स्थित इस मंदिर का सर्वप्रथम जीर्णोद्धार कराया गया। बताया जा रहा है इस मंदिर में लगातार 7 दिनों तक प्रभु श्री राम की पवित्र कथा का भी आयोजन किया जायेगा।


