सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बीते शुक्रवार यानी 28 अप्रैल 2023 को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने बलरामपुर जनपद पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम तकरीबन 2 बजे दोपहर से जनपद के छोटा परेड ग्राउंड में शुरू हुआ।कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के सभी निकाय से भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुत से विजई करने के लिए जनता से अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था। व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूल किया जाता था, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है किसी की हिम्मत नहीं है की व्यापारियों से गुंडा टैक्स मांग सके। उसे पता है की उसका अंजाम क्या होगा।मुख्यमंत्री शुक्रवार को बलरामपुर के छोड़ा परेड ग्राउंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भारत की छवि एक दब्बू देश के रूप में होती थी, लेकिन जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने है। आज भारत सम्मान की नजर से देखा जाने लगा है।
नगरों का हुआ विकास




