सिद्धार्थनगर ।
बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत फल, फूल, शाकभाजी एवं मधुमक्खी पालन से संबधित कृषक गोष्ठी जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में सम्पन्न हुई।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत फल, फूल, शाकभाजी एवं मधुमक्खी पालन से संबधित कृषक गोष्ठी में जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने उपस्थित किसानो को जानकारी देते हुए बताया कि आप लोग खेती के साथ नगदी फसलो की खेती करे। केला एवं आम की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। मधुमक्खी पालन भी कर सकते है। भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ के माध्यम से सब्सिडी दी जा रही है।
कृषक गोष्ठी में डा0 एस0के0 मिश्रा, डा0 प्रदीप कुमार एवं डा0 मारकण्डे सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना, वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले कृषकों को बागवानी की खेती, मसाला उत्पादन, पुष्प उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन संरक्षित खेती, औषधीय खेती जैसे लेमन ग्रास आदि विषयों पर जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी, श्री नन्हेलाल वर्मा ने उद्यान विभाग द्वारा चलयी जा रही योगजाओ आदि के बारे में उपस्थित कृषको को जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा औद्यानिक फसलों के 10 प्रगतिशील कृषकों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा गोष्ठी में आये हुए सभी अधिकारियों एवं कृषकों के प्रति आभार प्रगट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त श्री पंकज शुक्ला, उपनिदेशक उद्यान बस्ती मण्डल बस्ती, डा0 अनीश श्रीवास्तव, उपनिदेशक (शोध) बस्ती, डा0 आर0एल0 यादव, पूर्व उपनिदेशक, श्री राम विनोद मौर्या, पूर्व उद्यान निरीक्षक, श्री श्याम चरण शुक्ला, पूर्व वरिष्ठ शोध सहायक, डा0 मनोज कुमार, (विशेषज्ञ) मशरूम, उत्पादन श्री राजू सिंह, मौन पालक प्रगतिशील कृषक श्री अतुल वर्मा, डा0 एस0एन0सिंह, एवं जिला उद्यान अधिकारी, श्री नन्हेलाल वर्मा एवं उनके सहयोगी कर्मचारी श्री पी0एन0 राम, श्री सन्दीप कुमार वर्मा, श्री राकेश वर्मा श्री अजय कुमार मिश्रा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

