लखनऊ।
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बलरामपुर में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, गोण्डा और प्रयागराज में काले बादल झाए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 शहरों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। कानपुर में गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अयोध्या में रूक-रूककर बारिश जारी है। गुरुवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी-हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे हैं। वहीं, 16°C के साथ अयोध्या और बिजनौर सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किए गए। गुरुवार शाम को भी प्रदेश में मौसम ने करवट ली थी। कानपुर समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई। इसके अलावा, कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। उन्नाव में गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहां फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इन 20 शहरों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 20 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें प्रयागराज, लखनऊ, बाराबंकी, बलरामपुर रायबरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, बागपत, गोण्डा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हैं। 3-4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से तापमान से गिरावट भी आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों यानी 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है।
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सिंचाई न करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। बुवाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव भी न करें। आंधी-बारिश से फसल गिरने की आशंका है। बारिश ज्यादा हुई तो सरसों की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है।शुक्रवार को लखनऊ में सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 33°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार-शुक्रवार की रात अयोध्या में प्रदेश में सबसे ठंडी रही है। यहां का तापमान 16°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पिछले साल के रिकॉर्ड के अनुसार सामान्य से 2.5 °C अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 °C था। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना 40 से 50 प्रतिशत तक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.°C और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 °C रह सकता है।