सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
आज सिविल लाइन बलरामपुर शहर स्थित अनाथ, लावारिस, बेसहारा सहित पालन पोषण देखरेख व संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क आवासीय सेवा व सुविधा प्रदान किए जाने हेतु संचालित सामूहिक पालन पोषण देखरेख “फिट फैसिलिटी” में आवासीय बच्चों की व्यवस्था का बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सदस्य कविता त्रिपाठी, सदस्य सारिका श्रीवास्तव, सदस्य ज्योतिसना कुमारी व सदस्य राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किए गए निरीक्षण में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया।


