सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच में भाजपा कार्यकर्तओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि रिसिया ब्लॉक सभागार में भाजपा मोर्चा सम्मेलन के बाद दो नेताओं में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात घुसे चले। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रिसिया ब्लॉक सभागार में भाजपा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ था। जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी रहे। सम्मेलन के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चले गए। पदाधिकारियों के जाने के बाद ब्लॉक कार्यालय के बाहर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ राजू निगम और भाजपा नेता महेश अग्रवाल के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों नेताओं ने जमकर एक दूसरे पर हमला किया।
मुकदमा दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। भाजपा नेता महेश अग्रवाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू निगम ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि मारपीट की वारदात नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई है।