सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिफिन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके पास करोड़ों कार्यकर्ता हैं। सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की चर्चा करने के लिए कई दिन का समय चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है तब से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आदर्श मान रहा है और उनके कदमों पर चलना चाह रहा है।


