अयोध्या।
अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की द रामायना होटल मे रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का शामिल हो रहे हैं। इसमें आने वाले चुनावों को लेकर महिला मोर्चा की भूमिका पर मंथन हो रहा है।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पांडेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ भाजपा का कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 9 से 3 बजे तक कार्य समिति आयोजित की जाएगी। जिसमें 9 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद बैठक शुरू हो रही है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के आगमन को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों के स्वागत के लिए शहर में होडिंग और स्वागत द्वार लगाए गए हैं।