बलरामपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नगर आगमन पर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ओर से वीर विनय चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य, कर निरीक्षक साधना सिंह व डी.पी. सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद राज, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सभासद एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान वीर विनय चौराहा जयकारों और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम में सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह ‘मंटू’, सुनील साहू, अक्षय शुक्ला, विनोद गिरी, आनंद किशोर, मनोज यादव, मनीष तिवारी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मंत्री का स्वागत करते हुए नगर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर पालिका परिषद और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बलरामपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।




