सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर में गांव की महिलाएं अपनी से आत्मनिर्भर की तरफ अग्रसर हो रही हैं। खेसरहा विकास क्षेत्र के भूपतिजोत ग्राम पंचायत के टोला पाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। इन महिलाओं ने अपना हुनर का द्वार खोला तो घर में रुपए आने लगा और इनके घर का आर्थिक संकट दूर होने लगा। अब अपनी जरूरत के लिए उन्हें किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है।
गांव में एक वर्ष पूर्व शुरू हुए कारोबार से अच्छी आय हासिल कर रहीं हैं। मां दुर्गा स्वय सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि शुरू से ही मुझमें आत्म निर्भर बनने की ललक थी। स्वंय सहायता समूह की स्थापना कर गांव की महिलाओं को साथ में लेकर इस योजना के बारे समझाती रहीं और साधना मिश्रा द्वारा राधा आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह का भी गठन हुआ। दोनों समूहों में कुल-25-30 महिलाएं शामिल हैं।
5 हजार रुपए से अगरबत्ती का कारोबार शुरू हुआ। जिससे दो हजार रुपए का लाभ हुआ। धीरे धीरे करके पूंजी के रूप में करीब 40 हजार हो गए हैं। अब गंवई क्षेत्र के घोसियारी,कुर्थिया,लक्ष्मीगंज तथा मसैचा में इसकी मांग होने लगी हैं। प्रयास यही है कि और बड़े पैमाने पर इस कार्य को किया जाए। इस काम को देख कर गांव के पुष्पा, शांति, प्रियंका, लक्ष्मी, सुभाषिनी, अनीता, संजू, ऊषा, सुनीता, वेदमती, सुन्दरी, रीमा, अंजना, मंजू, सुशीला, संगीता, पूजा भी इच्छुक हैं।