गोंडा।
गोंडा के पंतनगर फोरविसगंज काशीराम आवास में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने उससे मंदिर में शादी भी कर ली थी। लेकिन कॉलोनी वासी इसके विरोध में थे। इसके चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। फोरबिसगंज काशीराम कालोनी में आज रात्रि में युवकयुवक राजेश ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब देरतक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
मृतक राजेश कुमार यादव की भाभी ने बताया कि आसरा कॉलोनी की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक राजेश ने उस लड़की से मन्दिर में शादी भी कर ली थी लेकिन परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि युवती देवरिया जनपद की रहने वाली है। गुजरात में दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद मृतक राजेश कुमार यादव ने मन्दिर में शादी करके युवती को लेकर गोंडा चला आया और लड़की को आसरा आवास में रोक रखा था। परिजनों की मानें तो पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी।नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि काशीराम आवास में युवक राजेश कुमार ने फांसी लगाई है जिसकी मौत हो गई है। परिजनों द्वारा एक लड़की के साथ सम्बंध होने की बात बताई गई है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो पायेगी। फिल्हाल शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

