अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वाधान में श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा मैराथन “रामलला के लिए दौड़’’ (रन फॉर राम) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साइकिल रेस का भी आयोजित की जाएगी। श्री रामनवमी के अवसर पर होने वाला यह मैराथन ऐतिहासिक होगा। मैराथन प्रतियोगिता के महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों से प्रथम बीस और साइकिल प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता 22 मार्च को प्रातः 6:00 बजे भजन संध्या स्थल से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण प्रातः 3:00 बजे से भजन संध्या स्थल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता आयोजित करा रहे अवनि कुमार शुक्ल ने बताया कि मैराथन में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा। पंजीयन के लिए 7007180751,9451039214 पर संपर्क करके आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रतिभागियों को अपना आधार व रजिस्ट्रेशन प्रिंट लेकर प्रतियोगिता में आना होगा।विजेताओं को दी जाए गई धनराशि।
मैराथन प्रतियोगिता (रन फॉर राम) में महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों से प्रथम बीस विजेताओं को 21000,15000, 11000, 7100, 5100, 5100, 5100, 5100, 5100, 5100, 2100, 2100, 2100, 2100, 2100, 1100, 1100, 1100, 1100, 1100 रुपए की धनराशि विजेताओं को दी जाएगी।
साइकिल प्रतियोगिता में महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों से प्रथम दस विजेताओं को 5100, 4100, 3100, 2100, 1100, 1100, 1100, 1100, 1100, 1100 धनराशि प्रदान की जाएगी।

