अयोध्या।
भगवान राम की नगरी में शामिल हुए युवा। रामलला के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित खेल समारोह में कर रहे हैं प्रतिभाग। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल दौड़ और मैराथन में कर रहे हैं भाग, 21 किलोमीटर लंबी होगी साइकिल रेस और मैराथन दौड़। विजय प्रतिभागियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा सम्मानित। प्रथम पाली में खेल प्रतियोगिता और द्वितीय पाली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन। अवध क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभावान को मिलेगा मंच। 30 मार्च तक अयोध्या में चलेगा राम जन्मोत्सव का महोत्सव।
नवरात्रि का आज पहला दिन,राम नगरी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में कर रहे हैं दर्शन पूजन। नवरात्र के पहले दिन किया जाएगा कलश स्थापना। भगवान राम की नगरी माता के जयकारों से रही है गूंज। नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों समेत राम नगरी के सभी मंदिरों में हो रही है पूजा अर्चना। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा। शुभ मुहूर्त में किया जाएगा कलश स्थापना।