अयोध्या।
रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना जिसमें लड़कियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित और आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने देश के विभिन्न प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मेधावी लड़कियों के लिए एक अनूठा कार्यक्रम “विज्ञान ज्योति” शुरू किया है।
जिसकी शुरुआत वर्ष 1919 –20 में स्कूल स्तर पर किया गया है, जिसमें कक्षा 9 से 12 की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा और (STEM) क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली बस्ती में कक्षा बारह की छात्राओं को भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, एवं जीव विज्ञान (JEE Advance और NEET) की पुस्तकें विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला के द्वारा वितरित की गई।
पुस्तक पाने वाली छात्राएं अक्षरा सूर्यवंशी, अर्पणा गौर, रचना प्रजापति, अंकिता भारतीय, रिशु वर्मा, साक्षी पांडे, शिखा, शबनूर सहित आदि लोगो को दी गई। प्रोग्राम का आयोजन नवनीत कुमार, सुश्री संध्या के द्वारा संचालित किया गया।