बस्ती। थाना रुधौली पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी केशरी उर्फ विक्रम पुत्र राम लोट (उम्र 28 वर्ष) निवासी पोखरा भित्तिवा थाना वाल्टरगंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ग्राम सेखुइ खुर्द थाना रुधौली क्षेत्र से सुबह करीब 7 बजे पकड़ा। जानकारी के अनुसार आरोपी ने लड़की को झांसा देकर अपने साथ भगा लिया था। इस मामले में थाना रुधौली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। धाराएं लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने, जबरन साथ रखने और उसकी मर्जी के खिलाफ स्वतंत्रता का उल्लंघन करने से संबंधित थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक एजाज अहमद, हेड कांस्टेबल करूणेश यादव और हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच आगे भी जारी है।
