पिछले काफी दिनों से विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को देश के अलग-अलग धार्मिक जगहों पर जाते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले यह दोनों साथ साथ बाबा नीम करोली, और वृंदावन भी गए थे। इस बार यह दोनों उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन व पूजन करने पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विधिवत उनकी पूजा अर्चना की और भस्म आरती में भी शामिल हुए, दोनों की फोटोस और वीडियोस जमकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाकाल के गर्भ ग्रह के दर्शन भी किए इस दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखे। यह दोनों लगभग डेढ़ घंटे तक परिसर में रहे भस्म आरती के साथ साथ इन्होंने विधिवत पूजन भी किया।
