बहराइच।
रिश्तेदारी में गए युवक का शव बुधवार सुबह फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंचकर कारवाही की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिसके अनुसार आत्महत्या माना जा रहा है
यह मामला हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम एरिया निवासी पुन्नू कश्यप (40) की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र मुन्नीलालपुरवा गांव में है। रिश्तेदारी में कुछ दिन पूर्व विवाह का आयोजन हुआ था। जबकि मंगलवार को प्रीति भोज कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए पुन्नू गांव गया था।
बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पेड़ से उतरवाया गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत आत्महत्या करने से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।