बलरामपुर।
श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा सतरंगी निशान शोभा यात्रा का आयोजन आज प्रातः 10 बजे हुआ. यात्रा श्री चन्द प्रकाश राहुल मिल से शुरू होकर राम जानकी मंदिर(ठाकुर द्वारा) तक निकाली गई। सर्व हिंदु समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें फागुन की फुहार भी दिखी। मौसम गर्म होने के बावजूद काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। श्री चन्द प्रकाश राहुल मिल से श्रीराम जानकी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा गाजे- बाजे, आकर्षक लाईटों के साथ निकाली गई।
भक्त डीजे की श्याम धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान रंग- बिरंगी आतिशबाजी की गई और पूरा नगर होली के रंगों में सराबोर होता दिखा। देवालयों, मुख्यमार्ग से लेकर चौंक- चौराहों में श्याम ध्वज लहराए गए। शोभायात्रा बाजार से होते हुए पुनः ठाकुर द्वारा पहुंची। भक्तों का जगह- जगह स्वागत किया गया साथ ही धार्मिक संगठनों एवं भक्तों द्वारा शर्बत, ठंडा पानी भी वितरित किया गया। नगर व आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जम कर शोभा यात्रा में भाग लिया व श्याम धुन में लीन होकर रंग गुलाल उड़ाए।