सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे नरेंद्र मोदी। तबसे लेकर अबतक उन्होंने तमाम बड़े छोटे फैसले लिए ।मोदी के अधिकतर फैसला का विरोध भी विपक्ष ने सड़क पर उतर कर किया ,पर इसका कुछ खास असर 2019 के चुनाव ने न पड़ा और एक बार फिर मोदी देश के प्रधानमंत्री बन गए। आज दिनांक 30 मई को अपनी सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का आभार ट्विटर के जरिए जताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- आज जब राष्ट्र की सेवा में हमारे 9 साल पूरे हो रहे हैं। मैं विनम्रता और आभार से भर गया हूं। हमने हर फैसला लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लिया। विकसित भारत बनाने के लिए हम और भी ज्यादा मेहनत करते रहेंगे।
20 मई 2014: प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली बार संसद पहुंचे तो सीढ़ियों पर माथा टेका। इसी दिन नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया था।
26 मई 2014: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
4 अक्टूबर 2014: मोदी ने पहली बार मन की बातके जरिए देश को संबोधित किया। स्वच्छ भारत और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसी कई बातें जनता से साझा कीं।
24 सितंबर 2014: मार्स ऑर्बिट मिशन के तहत ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक मार्स की कक्षा में स्थापित किया गया
8 नवंबर 2014: मोदी सरकार ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। सरकार ने अगले पांच साल में 1.2 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा था।
26 जनवरी 2015: भारत के 66वें गणतंत्र दिवस परेड पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के साथ नरेंद्र मोदी।
21 जून 2015: 27 सितंबर 2014 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘योग दिवस’ के लिए अपना सुझाव रखा।
25 दिसंबर 2015: मोदी की 150 मिनट की पाकिस्तान यात्रा करीब 11 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पाक यात्रा थी।
1 मई 2016: गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को ,मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।
8 नवंबर, 2016: प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी की घोषणा की।
1 जुलाई 2017: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स सुधार सेवा को लॉन्च किया।
26 फरवरी 2019: 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद,मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट आतंकवादी कैंप पर एयरस्ट्राइक की इजाजत दी।
30 मई 2019: मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
5 अगस्त 2019: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया।।
11 दिसंबर 2019: लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हो गया। 12 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए।
19 मार्च 2020: C-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। इसके बाद 24 मार्च को बचाव के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की।
5 अगस्त 2020: मोदी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि का भूमिपूजन किया
14 सितंबर, 2020: तीन कृषि कानून वाला बिल संसद में पेश हुआ तीनों कानून वापस ले लिए थे।
1 मार्च 2021: पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का पहला डोज लगवाया।
31 मई को अजमेर में रैली
भाजपा ने एक महीने तक देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी 30 मई से 30 जून के बीच पूरे देश में लगभग 50 रैलियां करने की योजना बना रही है।इन रैलियों में आधा दर्जन से ज्यादा रैलियों को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। वे 31 मई को अजमेर में रैली करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित अन्य मंत्री भी इस जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया- मोदी सरकार के 9 साल सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व 9 साल रहे। आज एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, विश्व में गौरव के नए पहलू बना रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास और गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के रहे हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक स्थिति, आर्थिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।इसके पहले भाजपा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बेंगलुरु, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हैदराबाद में मीडिया को संबोधित किया।जितेंद्र सिंह ने चेन्नई, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोलकाता, गजेंद्र सिंह ने पटना, उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर, स्मृति ईरानी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेस कर सरकार की उपलब्धियां बताईं।रविवार यानी 28 मई को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- आज भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान अपने मन की बातें भी बताईं।