जिले के शेखापुर गांव के निकट सरयू नहर बहती है। शुक्रवार सुबह चार दोस्त सरयू नहर में नहाने के लिए गए थे। तभी पैर फिसलने से एक साथी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर गोताखोर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं, अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
मित्रों के साथ स्नान
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखापुर के निकट सरयू नहर है। सरयू नहर में गांव निवासी गुलशन (18) पुत्र रामबाबू अपने तीन और मित्रों के साथ स्नान कर रहा था। स्नान करते समय गुलशन का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। साथी लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके।
घटना की जानकारी
सभी ने गुलशन के परिवारी जनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। गोताखोर गुलशन की तलाश कर रहे हैं, उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक स्नान करते समय डूबा है। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। गोताखोर द्वारा तलाश की जा रही है।