
कानपुर।
सर्दी के मौसम में 3 महीने के लिए सांप गहरी नींद में सो जाते हैं। मार्च में गर्मी बढ़ते ही सांप गहरी नींद से जाग उठे हैं। कानपुर चिड़ियाघर के डायरेक्टर केके सिंह ने बताया कि वर्तमान में नाग, अजगर, पाइथन, कोबरा, रसल वाइपर, धामिन, घोड़ा पछाड़ समेत 12 प्रजातियों के सांप हैं। हाइबरनेशन को शीतनिद्रा या सुप्तावस्था भी कहते हैं। सांप जाड़े के असर से बचने के लिए इस मौसम में करीब तीन महीने तक लगातार सोते रहते हैं।सांपों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके चलते सरीसृप गृह बंद कर दिया जाता है। तापमान बढ़ने पर मार्च से सरीसृप गृह दर्शकों के लिए दोबारा खोला जा रहा है। 15 मार्च से दर्शकों के लिए सरीसृप गृह को दोबारा से खोला जा रहा है। यहां लोग आकर सांपों के बारे में डिटेल के साथ उन्हें देख सकेंगे।


